विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित शाह की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, ऐतिहासिक बनाने का लिया संकल्प

Published: Sat, 07 Mar 2026 08:03 AM (IST)

धनौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हरिद्वार रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। पश्चिमी ज्वालापुर ...और पढ़ें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हरिद्वार रैली।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हरिद्वार रैली।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण धनौरी। धनौरी में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शनिवार को होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हरिद्वार रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया। तय किया गया कि क्षेत्र के हर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण रैली में भाग लेंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

धनौरी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी ज्वालापुर मंडल अध्यक्ष रीता सैनी ने की। इस दौरान देवेंद्र प्रधान, सुबोध राकेश, भूप सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने अमित शाह की रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया। दावा किया कि मंडल क्षेत्र से कम से कम 15 बसें रैली में भेजी जाएंगी।

अगले वर्ष राज्य में चुनाव

मंडल अध्यक्ष रीता सैनी ने कहा कि अगले वर्ष राज्य में चुनाव होने हैं। ऐसे में केंद्रीय गृहमंत्री की यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली में पहुंचने वाली भीड़ भविष्य की राजनीति का भी संकेत देगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को एकत्र कर रैली में ले जाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित संगठन है। जिसके हर कार्यकर्ता की क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। बैठक में रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसकी सफलता के लिए क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने दावा किया कि मंडल क्षेत्र के हर गांव से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण रैली में भाग लेने जाएंगे और रैली ऐतिहासिक साबित होगी।

यह भी पढ़ें- अमित शाह का हरिद्वार दौरा: सीएम धामी ने कहा- 'ऐतिहासिक होने जा रही रैली'

यह भी पढ़ें- हरिद्वार स्वागत के लिए तैयार, धर्म-कर्म-न्याय और सियासत को धार देंगे अमित शाह