विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित शाह का हरिद्वार दौरा: सीएम धामी ने कहा- 'ऐतिहासिक होने जा रही रैली'

Published: Sat, 07 Mar 2026 07:56 AM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर 'जन-जन की सरकार: चार ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की शाम को लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की शाम को लिया तैयारियों का जायजा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शनिवार हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ में प्रतिभाग करेंगे। शुक्रवार की शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भव्य स्वागत के लिए कार्यक्रम स्थल बैरागी कैम्प के साथ ही हरिद्वार शहर को सजाया-संवारा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्त्ताओं से लेकर आम लोगों में जोश और उत्साह है। यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है।

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सुचारु आयोजन के लिए सभी तैयारियों का वरिष्ठ अधिकारी भली-भांति परीक्षण कर लें। उन्होंने आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार के बैरागी द्वीप में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी तथा नूतन न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। ये प्रदर्शनी एक सप्ताह तक लगी रहेंगी।

इसके अलावा गृह मंत्री शाह राज्य के विकास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पाण्डे, एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला, एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार स्वागत के लिए तैयार, धर्म-कर्म-न्याय और सियासत को धार देंगे अमित शाह

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा आज, जनसभा को करेंगे संबोधित और संतों से होगी बात