विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गृह क्लेश में ई-रिक्शा चालक ने खाया विशाख्त पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

Published: Sat, 18 Jul 2026 11:13 AM (IST)

भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गृह क्लेश से परेशान एक ई-रिक्शा चालक मिंटू ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में गृह क्लेश से तंग आकर एक ई-रिक्शा चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ गटक लिया।

हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची भगवानपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घर में लगातार चल रहा था गृह क्लेश 

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गुरुकुल नारसन का रहने वाला मिंटू (उम्र करीब 30 वर्ष) पिछले कुछ समय से भगवानपुर के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा था। वह यहां ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसके घर में लगातार गृह क्लेश चल रहा था।

शुक्रवार की देर शाम घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी मानसिक तनाव के चलते मिंटू ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया।

परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो आनन-फानन में उसे रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने उसे बचाने का प्रयास किया, देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृह क्लेश का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- सिरसा में लिव-इन पार्टनर से झगड़े के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

यह भी पढ़ें- आंतों में छेद से लेकर किडनी फेल्योर तक... 'जहर' बन रहा केमिकल वाला पनीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।