सिरसा में लिव-इन पार्टनर से झगड़े के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
कालांवाली में लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी सिरसा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद युवक ने निगला जहरीला पदार्थ।
HighLights
कालांवाली में लिव-इन पार्टनर से हुआ विवाद
विवाद के बाद गुरप्रीत सिंह ने निगला जहर
सिरसा अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
संवाद सहयोगी, कालांवाली। शहर के दादू रोड स्थित ज्ञानी टेंट हाउस वाली गली में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के गांव जयसिंहवाला निवासी 44 वर्षीय गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
कालांवाली पुलिस ने स्वजन के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह पिछले करीब एक वर्ष से गांव मिठड़ी निवासी एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसके दो बच्चों में से एक उसके साथ रहता है, जबकि दूसरा ससुराल पक्ष के पास है।
दोनों के बीच हुई थी कहासुनी, शिकायत देने गई तो निगला जहर
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने कालांवाली पुलिस चौकी पहुंचकर गुरप्रीत सिंह पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी।
इसी दौरान, महिला के चौकी जाने के बाद गुरप्रीत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर महिला ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्वजन ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
कालांवाली पुलिस के चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि मृतक के भाई निर्मल सिंह निवासी बठिंडा के बयान दर्ज किए गए हैं। स्वजन ने फिलहाल किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत सिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।