भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठकः मेनन ने दिया संपर्क संवाद सहभाग और सेवा का मंत्र
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने आगामी चुनावों के लिए बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को धार देने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 'संपर्क, संवाद, सहभाग और सेवा' का मंत्र देते हुए डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
-1795360070973_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को धार देने का आह्वान किया। उन्होंनेकहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मजबूती के साथ अपने बूथ पर कमल खिलाने के संकल्प के साथ जुटना होगा।
मेनन ने कहा कि निचले स्तर तक समाज के हर वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना होगा। कांग्रेस के हर मजबूत व पकड़ वाले व्यक्ति को भी कांग्रेस से तोड़कर भाजपा में जोड़ना है।
कार्यकर्ताओं को संपर्क, संवाद, सहभाग और सेवा के मूल मंत्र को अपनाते हुए जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ानी है और पार्टी के सभी कार्यक्रमों को पूरी मजबूती व समर्पण के साथ धरातल पर उतारना है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डबल इंजन सरकार की नीतियों और राष्ट्रवाद के विचार को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि उत्तराखंड के हर बूथ पर भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में हुआ योगी आदित्यनाथ की मां के अंतिम संस्कार, सीएम धामी ने खुद थामी भीड़ प्रबंधन की कमान
यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समापन सत्र को करेंगे संबोधित