विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर गिफ्ट पैक की बंपर बिक्री, 60% तक की छूट... बाजार में आए 80 से 1000 रुपए तक के ऑफर

Published: Wed, 04 Nov 2026 10:46 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 10:48 AM (IST)

दीपावली के अवसर पर बाजारों में गिफ्ट पैक की धूम है, जहां 80 से 1000 रुपये तक के आकर्षक पैक उपलब्ध हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर धर्मनगरी के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर अपनों को उपहार देने की परंपरा के चलते इस बार गिफ्ट पैक की अच्छी मांग देखने को मिल रही है।

ज्वालापुर के कटहरा बाजार से लेकर मध्य और उत्तरी हरिद्वार के साथ ही कनखल क्षेत्र में जगह-जगह कंपनियों के गिफ्ट पैक के स्टाल सजे हुए हैं।

बाजार में 80 रुपये से लेकर 1000 रुपए तक के आकर्षक गिफ्ट पैक उपलब्ध हैं। इनमें बिस्कुट, कुकीज, चाकलेट, सोनपापड़ी, लड्डू, रसगुल्ले, नमकीन और जूस सहित कई तरह के उत्पाद शामिल हैं।

10 से 60 प्रतिशत तक की छूट

खास बात यह है कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां अपने उत्पादों पर 10 से 60 प्रतिशत तक की छूट दे रही हैं।

कुछ कंपनियों की ओर से एक उत्पाद की खरीद पर दूसरा उत्पाद मुफ्त दिया जा रहा है। इससे गिफ्ट पैक की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। लोग अपनी जेब और पसंद के अनुसार छोटे से लेकर बड़े पैक तक खरीद रहे हैं।

शंकर आश्रम के समीप हल्दीराम, बिकानो और बीकाजी जैसी कंपनियों के गिफ्ट पैक के स्टाल लगाने वाले नितिन ने बताया कि इस बार हल्दीराम के बिस्कुट, नमकीन, सोनपापड़ी, लड्डू और रसगुल्ले के गिफ्ट पैक की अधिक मांग है।

इन कंपनियों के मिठाई और नमकीन के गिफ्ट पैक 150 रुपए से लेकर 1000 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं बिस्कुट के गिफ्ट पैक 150 से 500 रुपए और रियल जूस के गिफ्ट पैक 100रुपए से लेकर 400 रुपए तक में मिल रहे हैं।

कारोबारियों की प्रतिक्रिया

कंपनियां गिफ्ट पैक पर ऑनलाइन से भी सस्ता आफर दे रही है। विभिन्न उत्पादों पर 10 से 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। दीपावली नजदीक आने के साथ ही गिफ्ट पैक की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। - अभिषेक, कारोबारी

गिफ्ट पैक की खरीदारी को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। लोग अपनी जेब और पसंद के अनुसार छोटे से लेकर बड़े पैक तक खरीद रहे हैं। बाजार में कई आइटम ऑनलाइन से भी सस्ता है। - नितिन, कारोबारी

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले ही Dehradun और Rishikesh की हवा खराब, खतरनाक लेवल पर एक्यूआई

यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर पहुंचने की जल्दी, देहरादून में ट्रेन पर टूट पड़े यात्री... खिड़कियों से घुसे, टॉयलेट में कर रहे सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।