दीपावली से पहले ही Dehradun और Rishikesh की हवा खराब, खतरनाक लेवल पर एक्यूआई
दीपावली से पहले देहरादून और ऋषिकेश की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। थर्ड पार्टी निगरानी के आंकड़ों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
सुमन सेमवाल, देहरादून। दीपावली से पहले ही देहरादून और ऋषिकेश की हवा खराब होने लगी है। वायु गुणवत्ता की थर्ड पार्टी निगरानी के तहत तीसरे दिन जारी किए गए आंकड़ों में यह स्थिति सामने आई है।
एक नवंबर के आंकड़ों के अनुसार, देहरादून और ऋषिकेश का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) खराब श्रेणी में 100 पार है। हालांकि, टिहरी का एक्यूआई जरूर सुरक्षित श्रेणी दर्शा रहा है।
खास बात यह है कि दीपावली से पहले ही वायु गुणवत्ता का स्तर बिगड़ने लगा है। ऐसे में त्योहार पर पटाखों से निकलने वाला धुआं स्थिति को और गंभीर बना सकता है। विशेषकर पीएम-10 और पीएम-2.5 जैसे सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ने से सांस संबंधी परेशानी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि लोग अधिक समझदारी दिखाएं।
तीसरे दिन जारी हुए पहले दिन की निगरानी के आंकड़े
दीपावली के मद्देनजर उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक नवंबर से विशेष निगरानी अभियान शुरू किया था। इसके तहत देहरादून में घंटाघर और नेहरू कॉलोनी के साथ ऋषिकेश और टिहरी में 24 घंटे वायु गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
इसके लिए ग्रीन एनवायरो टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और सेंटर फार एनवायरनमेंट एंड फूड टेक्नोलाजी की सेवाएं ली गई हैं।
हालांकि, निगरानी शुरू होने के तीसरे दिन आंकड़े जारी किए गए, लेकिन इनमें अभी केवल एक नवंबर की स्थिति ही सामने आई है। ऐसे में अगले दिनों के आंकड़ों से ही पता चल सकेगा कि दीपावली के करीब आते-आते प्रदूषण का स्तर किस तेजी से बढ़ रहा है।
एक नवंबर के वायु प्रदूषण के आंकड़े
- निगरानी स्थल-एक्यूआई-श्रेणी
- घंटाघर, देहरादून - 112- खराब
- नेहरू कॉलोनी, देहरादून - 99- संतोषजनक
- ऋषिकेश- 103 - खराब
- टिहरी - 44 - अच्छा
यह भी पढ़ें- दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर, एक्यूआई 600 के पार; विभिन्न इलाकों का हाल बेहद गंभीर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।