पहले पिता मुलायम सिंह ने दिया जख्म अब बेटा अखिलेश भी उसी राह परः आचार्य प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव के उत्तराखंड संबंधी बयान को छिछोरा और सैनिकों का अपमान बताया। उन्होंने अखिलेश से ...और पढ़ें
-1792935935885_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान को छिछोरा और भद्दा बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल उत्तराखंड का ही नहीं, बल्कि देवभूमि और यहां के वीर सैनिकों का भी अपमान किया है।
जिस तरह से पिता ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाई थी, जो जख्म दिए थे, बेटा उन पर नमक छिडकने का काम कर रहा है। रविवार को रुड़की में दिल्ली रोड स्थित ओम बिहार कॉलोनी में व्यवासायी नवीन त्यागी के आवास पर आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे।
उन्होंने यहां पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है। यहां के अनेक जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। ऐसे में प्रदेश को लेकर की गई टिप्पणी उन सभी सैनिकों और बलिदानियों का अपमान है, जिन्होंने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पत्नी से भी माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि वह भी उत्तराखंड की बेटी है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष के दावों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि विपक्ष 13 करोड़ लोगों के वोट कटने का दावा कर रहा है। राहुल गांधी को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसे 13 लोगों को भी सामने लाकर दिखाएं। राहुल गांधी वर्ष 2029 ही नहीं, बल्कि 2039 तक भी सत्ता में नहीं आने वाले।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व और कार्यों की लोग सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रुड़की में अग्निवीर भर्ती संपन्न, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 12 हजार अभ्यर्थी दौड़ में सिलेक्ट
यह भी पढ़ें- रुड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत आज, भारी पुलिस बल तैनात... एसबीआई रोड बंद
