रुड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत आज, भारी पुलिस बल तैनात... एसबीआई रोड बंद
रुड़की में उत्तराखंड किसान मोर्चा की महापंचायत आज दोपहर को होगी, जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचेंगे।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से बुधवार दोपहर को महापंचायत का ऐलान किया गया है। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर इस महापंचायत में पहुंचेंगे। इसके चलते सिविल लाइंस में एसबीआई रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
वहीं किसानों ने भी मंच सजाना शुरू कर दिया है। यातायात प्लान पहले से ही लागू कर दिया गया है। जेएम के निर्देश के बाद अधिकांश स्कूलों की छुट्टी 11 बजे हो जाएगी। इसके बाद एक बजे से किसानों की पंचायत है।
वहीं राहत की बात यह है कि शहर में साप्ताहिक बंदी होने के चलते उतनी अव्यवस्था नहीं होगी। शाम चार बजे तक यह महापंचायत होंगी। महापंचायत में ही निर्णय होगा कि 19 अगस्त से एसडीएम कार्यालय पर चल रहा धरना समाप्त होगा या आगे भी जारी रहेगा।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
