Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monkey Terror In Uttarakhand: गुलदार के बाद अब बंदरों का बढ़ता आतंक, ऋषिकेश में युवक पर किया हमला; आईं चोटें

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 01:42 PM (IST)

    बुधवार की सुबह गंगा नगर निवासी एक युवक संजय पायल बहत्तर सीढ़ी स्थित आस्था पथ पर पंहुचा था। वहां बंदरों ने झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में युवक के हाथपैरचेहरा और सिर पर चोट भी आई है। प्रत्यक्षदर्शी हेमंत कुमार ने बताया कि बहत्तर सीढ़ी स्थित आस्था पथ पर बंदरों का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है।

    Hero Image
    ऋषिकेश में बंदरों के झुंड ने एक युवक पर किया हमला

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Monkey Terror In Uttarakhand: उत्तराखंड में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बच्चे स्कूलों में बंदरों के चलते सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के कई क्षेत्र में उत्पाती बंदर क्षेत्रवासियों के लिए आतंक का सबब बने हुए हैं। घर व स्कूलों की छत पर बंदरों ने डेरा डाल रखा है और लोगों पर हमला कर रहे हैं। साथ ही क्षेत्र की गलियों में महिलाओं और बच्चों को काटने दौड़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश में बहत्तर सीढ़ी आस्था पथ पर बंदरों के झुंड में एक युवक पर हमला कर दिया। युवक को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस दौरान फिसलने से उसका एक हाथ भी फैक्चर हो गया।

    बुधवार की सुबह गंगा नगर निवासी एक युवक संजय पायल बहत्तर सीढ़ी स्थित आस्था पथ पर पंहुचा था। वहां बंदरों ने झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में युवक के हाथ,पैर,चेहरा और सिर पर चोट भी आई है।

    पिछले कई दिनों से जारी है बंदरों का आतंक

    प्रत्यक्षदर्शी हेमंत कुमार ने बताया कि बहत्तर सीढ़ी स्थित आस्था पथ पर बंदरों का आतंक पिछले कई दिनों से जारी है। बंदरों ने सुबह पहले एक फक्कड़ को काटा और फिर तकरीबन आठ बजे एक युवक को काट खाया। जब हमने चीख पुकार सुनी तो हम सभी लोगों ने लाठी डंडों से बंदरों को भगाया और घायल अवस्था में युवक को राजकीय चिकित्सालय भेजा। बंदरों के हमले से संजय फिसलकर गिर गया। उसका एक हाथ फैक्चर बताया जा रहा है। उसका उपचार किया जा रहा है।

    इस मामले को लेकर ऋषिकेश वन क्षेत्राधिकार देवेंद्र सिंह पुंडीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र का मामला संज्ञान में नहीं था, अब मामला संज्ञान में आया है तो यहां पर भी टीम भेज कर बंदरों को पकड़ा जाएगा।