Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांवड़ पटरी पर यात्रियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jul 2019 05:19 PM (IST)

    संवाद सहयोगी रुड़की कांवड़ पटरी पर कांवड़ यात्रियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। 10 से 12

    कांवड़ पटरी पर यात्रियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

    संवाद सहयोगी, रुड़की: कांवड़ पटरी पर कांवड़ यात्रियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। 10 से 12 दिन तक लगातार कांवड़ पटरी पर कांवड़ यात्रियों का रेला चला, लेकिन इसके बाद भी कांवड़ पटरी पर सफाई ही रही। कांवड़ यात्रियों ने निगम की ओर से लगाए गए कूड़ेदान में कूड़ा डाला। इससे कांवड़ पटरी भी साफ रही और निगम के सफाई कर्मचारियों को कोई परेशानी भी नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ पटरी से लगातार 10 से 12 दिन तक पैदल कांवड़ यात्रियों का सैलाब गुजरा। कांवड़ पटरी पूरी भगवा बनी रही। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार सबसे खास बात यह रही कि कांवड़ पटरी साफ सुधरी ही रही। कांवड़ यात्रियों ने खाने पीने आदि के सामान का कचरा सड़क पर न फेंककर केवल नगर निगम की ओर से लगाए गए कूड़ेदानों में ही डाला। जिससे कांवड़ पूरी साफ रही। हालांकि नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी 24 घंटे सफाई व्यवस्था में तैनात रहे। कूड़ेदानों के भर जाने पर तत्काल उन्हें खाली कराया जाता रहा। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर निगम ने पहले ही सफाई व्यवस्था की पूरी तैयारी की हुई थी। कांवड़ पटरी पर जगह-जगह कूड़ेदान लगाए हुए थे। चार मोबाइल टॉयलेट लगी हुई थी। 50 कर्मचारी कांवड़ पटरी पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगाए गए थे, लेकिन लाखों की संख्या में कांवड़ यात्री कांवड़ पटरी से गुजरे। इसके बाद भी कांवड़ पटरी सफाई व्यवस्था ठीक रही। कांवड़ यात्रियों की ओर से सड़क पर कोई कूड़ा कचरा नहीं डाला गया। उन्होंने कूड़ा डालने के लिए सिर्फ कूड़ेदान का ही इस्तेमाल किया। कांवड़ यात्रियों के इस व्यवहार से निगम के सफाई कर्मचारियों को काफी सहयोग मिला। यदि कांवड़ यात्रियों से यह सहयोग न मिल पाता, तो निगम के सारे सफाई कर्मचारी लगाने के बाद भी कांवड़ पटरी पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखना मुश्किल होता।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप