विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने किया दीपदान

By Edited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 09:54 PM (IST)

हरिद्वार: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात में आरक्षण के लिए किए गए आंदोलन में निरोधात्मक कार्रव

News Article Hero Image

हरिद्वार: पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने गुजरात में आरक्षण के लिए किए गए आंदोलन में निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान मारे गए 14 बच्चों की आत्मा की शांति को गंगा में दीपदान किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया।

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने अगस्त 2015 में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन किया था। उस आंदोलन में निरोधात्मक कार्रवाई के दौरान 14 बच्चों की मौत हो गई थी। अपने हरिद्वार प्रवास पर आए हार्दिक पटेल ने मंगलवार को उत्तरी हरिद्वार स्थित गंगा घाट पर दीपदान किया। इसके बाद उन्होंने सप्तसरोवर मार्ग स्थित भारतमाता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज, ललितानंद गिरि महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। साथ ही ऋषिकेश परमार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के सानिध्य में गंगा आरती कर विश्वशांति की कामना की।