विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

600 लोग एक साथ करा सकेंगे प्राकृतिक उपचार

By Edited By:
Published: Thu, 10 Dec 2015 08:49 PM (IST)

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि योगग्राम का प्राकृतिक उपचार संपूर्ण देशभर में

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि योगग्राम का प्राकृतिक उपचार संपूर्ण देशभर में ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रामाणिकता स्थापित कर चुका है। वे गुरुवार को पतंजलि योगग्राम में दो दिन तक चले योगग्राम विस्तार कार्यक्रम के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर योगग्राम में नये ट्रीटमेंट सेक्शन, प्राकृतिक उपचार विभाग, महिला उपचार विभाग का लोकार्पण किया गया। इस नये सेक्शन के तहत अब योगग्राम में 600 लोग एक साथ प्राकृतिक उपचार करा सकेंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे विश्वभर से योगग्राम में उपचार कराने वालों की मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भारतीय ऋषियों की ओर से अनुसंधित योग-आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली के इस अनुपम संस्थान के इस विस्तार से अब 600 व्यक्ति एक साथ अपना उपचार करा सकेंगे। बताया कि पतंजलि आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ऋषिप्रणीत प्राचीन चिकित्सा प्रणाली के अन्य विविध आयामों पर भी कार्य कर रहा है, जिससे प्राप्त सकारात्मक निष्कर्षों को भी योगग्राम की उपचार पद्धति में शामिल किया जाएगा। इस दौरान स्वामी मुक्तानन्द, रामभरत, यशदेव शास्त्री व नागेन्द्र नीरज उपस्थित थे।