हरिद्वार के आसफनगर झाल में 13 गोवंश के शव मिले, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
मंगलौर के आसफनगर झाल में 13 गोवंश के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
आसफनगर झाल में 13 गोवंश के शव पाए गए
हिंदू संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
पुलिस ने जेसीबी से शव निकलवाकर दफनाए, जांच जारी
संवाद सहयोगी, मंगलौर, जागरण। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर झाल में 13 गोवंश के शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से सभी गोवंश के शव बाहर निकलवाए। गोवंश के शव मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश है।
उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार शाम को गंगनहर में 13 गोवंश के शव बहकर आए, जो मंगलौर के आसफनगर झाल के पास अटक गए। इसी बीच वहां से जा रहे कुछ लोगों ने यह देख सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और गोवंश के शव देखकर आक्रोश जताया।
पुलिस ने जेसीबी की मदद से सभी गोवंश के शव बाहर निकलवाए और गड्ढा खुदवाकर दबवाया। वहीं, हिंदू संगठनों ने पुलिस से इस मामले में कार्यवाही की मांग की है।
उधर, पुलिस को आशंका है कि ये शव कहीं दूर से गंगनहर में बहकर आए है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि इसके अलावा अन्य आशंकाओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- मैडम! पत्नी की तलाश कर दो... दो साल के बच्चे को कैसे संभालू, रुड़की में एक युवक ने पुलिस से लगाई गुहार
यह भी पढ़ें- रुड़की: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, सहारनपुर के युवक पर लगाया आरोप
यह भी पढ़ें- रुड़की की गंगनहर में दिखे 13 गोवंश के शव, हिंदू संगठनों में आक्रोश; कहा- 'जानबूझकर घटना को दिया अंजाम'
