विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैडम! पत्नी की तलाश कर दो... दो साल के बच्चे को कैसे संभालू, रुड़की में एक युवक ने पुलिस से लगाई गुहार

Published: Thu, 05 Feb 2026 07:38 PM (IST)

रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र से एक युवक की पत्नी अपने दो साल के बच्चे को छोड़कर लापता हो गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। एक युवक की पत्नी दो साल के बच्चे को छोड़कर लापता हो गई। युवक बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचा और गुहार लगाई कि पत्नी की तलाश कर दो। युवक ने पीड़ा बताते हुए कहा कि कैसे दो साल के इस बच्चे को उसकी मां के बिना संभालू। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। युवक का एक दो साल का बेटा है। बुधवार को युवक की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवक ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

युवक को किसी ने बताया कि उसकी पत्नी किसी के साथ जाती देखी गई। युवक ने उसे मायके में भी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। युवक ने इस बावत सिविललाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की।

युवक ने एक महिला पुलिसकर्मी से गुहार लगाई कि उसके दो साल के बेटे का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वह बच्चे को संभाल नहीं पा रहा है। उसने महिला पुलिसकर्मी से पत्नी की तलाश की मांग की। युवक ने इस बावत पुलिस से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें- रुड़की: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, सहारनपुर के युवक पर लगाया आरोप

यह भी पढ़ें- रुड़की में भंडारे के बाद बवाल मामले में 40 से अधिक ग्रामीण हिरासत में, गांव में तनाव

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में ट्रेन से कटे बच्चे के पांव, रुड़की पुलिस कर रही परिजनों की तलाश