विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की की गंगनहर में दिखे 13 गोवंश के शव, हिंदू संगठनों में आक्रोश; कहा- 'जानबूझकर घटना को दिया अंजाम'

Published: Thu, 05 Feb 2026 02:58 PM (IST)

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर झाल में 13 गोवंश के शव बहकर आने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की ...और पढ़ें

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग। फाइल फोटो

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आसफनगर नगर झाल में उस समय सनसनी फैल गई। जब झाल में बहकर आए 13 गोवंश के शव फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर कड़ा रोष जताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

घटना की जानकारी मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से झाल में फंसे सभी गोवंश के शवों को बाहर निकलवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और संगठन के लोग मौके पर मौजूद रहे।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि गोवंशों को जानबूझकर बहाया गया है और इसके पीछे संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गोवंश के शव कहां से और किन परिस्थितियों में बहकर आए है।

यह भी पढ़ें- रुड़की के बनारसी गांव में बवाल का मामला, इंस्पेक्टर और सीनियर एसआई लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें- रुड़की: पुरानी रंजिश के चलते दो परिवार आए आमने-सामने, फायरिंग में एक महिला को लगी गोली