विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की के बनारसी गांव में बवाल का मामला, इंस्पेक्टर और सीनियर एसआई लाइन हाजिर

Published: Wed, 04 Feb 2026 01:52 PM (GMT+05:30)

रुड़की के बनारसी गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। दो लोगों की हत्या के ...और पढ़ें

Concept Photo

Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। रुड़की बनारसी गांव में हुए बवाल में चौकी इंचार्ज और दो कांस्टेबल को निलंबित करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भगवानपुर थाने के इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी और वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में दो लोगों की हत्या कर दी गई थी।

चुड़ियाला हल्का प्रभारी निलंबित

उधर, हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविदास जयंती पर दो पक्षों में हुए संघर्ष और गोलीबारी में ढिलाई सामने आने पर चुड़ियाला हल्का प्रभारी एसआइ सूरत शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

पूरे प्रकरण की जांच एसपी क्राइम, हरिद्वार जितेंद्र मेहरा को सौंप दी गई है। यह घटना साबित करती है कि लापरवाही केवल देहरादून तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की पुलिस प्रणाली में सेंध लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- रुड़की: पुरानी रंजिश के चलते दो परिवार आए आमने-सामने, फायरिंग में एक महिला को लगी गोली

यह भी पढ़ें- रुड़की के बिनारसी गांव में शोभायात्रा में ताबड़तोड़ फायरिंग से दो की मौत, आगजनी और जमकर बवाल