Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मसूरी जा रहे दिल्‍ली के सैलानियों की मिनी बस हादसे की शिकार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से भीषण टक्कर

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुहाना के पास हाईवे पर रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस की टक्कर में 12 यात्री घायल हो गए। दिल्ली से मसूरी जा रही मिनी बस पुहाना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

    By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 01 Jun 2025 12:17 PM (IST)
    Hero Image
    पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। Concept

    जागरण संवाददाता, रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुहाना के पास हाईवे पर रविवार सुबह करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और एक मिनी बस की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिस कारण मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि दिल्ली निवासी करीब 15 यात्री मिनी बस में सवार होकर घूमने के लिए मसूरी जा रहे थे। पुहाना के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की मिनी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

    इस कारण मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए है। सूचना मिलते ही दो 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    ये हुए हैं घायल

    शिल्पा-30 वर्ष, गिन्नी चौधरी- 24 वर्ष, करमचंद - 55 वर्ष, वाशु- 10 वर्ष, वरशित -13 वर्ष समेत 10-12 लोग हुए घायल हुए है।