विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फाइनेंसकर्मी से तमंचे के बल पर दिनदहाडे 1.30 लाख की लूट

By Sumit KumarEdited By:
Published: Wed, 03 Feb 2021 05:33 PM (IST)

बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाडे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 1.30 लाख ...और पढ़ें

तीन बदमाशों ने दिनदहाडे कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 1.30 लाख रूपये लूट लिए।
तीन बदमाशों ने दिनदहाडे कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 1.30 लाख रूपये लूट लिए।

जागरण संवाददाता, लक्सर । बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाडे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके पास मौजूद 1.30 लाख रूपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाडे लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश भाग निकलने में सफल रहे। 

लक्सर में भारत फाइनेंस नामक निजी फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तियों को लोन देती है। बुढाना उत्तर प्रदेश निवासी सद्दाम कंपनी में बतौर एजेंट कार्य करता है। बुधवार को सद्दाम रायसी क्षेत्र में कुछ गांवों से लोन की किश्तों की वसूली कर खडंजा कुतुबपुर गांव से होते हुए वापस लक्सर कार्यालय में आ रहा था। इस दौरान वह जब लक्सर बालावाली मार्ग पर तहसील तिराहे के समीप पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चमोली में महिला ने पति को सिलबट्टे से पीटकर उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज 

इससे पहले की सद्दाम कुछ समझ पता बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और डरा धमकाकर उसके पास मौजूद पैसों का बैग छीनकर फरार हो गए। सद्दाम के अनुसार बैग में 1.30 लाख रूपये थे। बदमाशों के भागने पर उसने शोर मचाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ विवेक कुमार एसएसआइ नितेश शर्मा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर उन्होंने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन घंटों तक प्रयास करने के बावजूद बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सी ओ विवेक कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में खौफनाक वारदात, शख्स ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट उतारा मौत के घाट; घर से हुआ फरार