विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: चमोली में महिला ने पति को सिलबट्टे से पीटकर उतारा मौत के घाट, मुकदमा दर्ज

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sat, 30 Jan 2021 03:16 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 09:10 PM (IST)

जोशीमठ में महिला ने बड़ी ही बेरहमी से पति को सिलबट्टे से पीटकर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया ...और पढ़ें

चमोली में महिला ने पति को सिलबट्टे से पीटकर उतारा मौत के घाट।
चमोली में महिला ने पति को सिलबट्टे से पीटकर उतारा मौत के घाट।

संवाद सूत्र, जोशीमठ(चमोली)। राशन ना लाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। दंपती बिहार के मूल निवासी हैं और रविग्राम में मजदूरी करते थे। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

रामू ऋषिदेव मूल रूप से ग्राम पलासी थाना नरपतगंज जिला अररिया जनपद बिहार निवासी था। रविग्राम में वो पत्नी संगीता देवी के साथ किराये के मकान में रहता था और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में मजदूरी का काम करता था। बर्फबारी के बाद इन दिनों काम न होने के चलते वह रविग्राम में रहकर मजदूरी कर रहा था। बीती रात पत्नी संगीता ने ऋषिदेव से राशन लाने को कहा, लेकिन वह नहीं लाया।

इसके बाद उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच ऋषिदेव ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद संगीता ने बचाव में घर में रखा सिलबट्टा पति के सिर पर मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। संगीता स्थानीय निवासियों के साथ घायल ऋषिदेव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जोशीमठ के कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध जोशीमठ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दामाद पर लगाया मकान  हड़पने का आरोप

देहरादून में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बहू ने अपने दामाद पर मकान हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपित के खिलाफ रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित हीरा नेगी निवासी चंडीगढ़ कॉलोनी, रायपुर ने 11 नवंबर 2020 को स्टेट वुमेन सेल को ई-मेल से शिकायत भेजी थी। इसमें हीरा नेगी ने बताया था कि वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. आनंद सिंह नेगी की बहू हैैं। उनके साथ बेटी और उसका छोटा लड़का भी रहता है। बीते सात-आठ महीने से बेटी का पति गगन पाल भी उनके साथ रह रहा है, जिसकी नजर अब उनके मकान पर है।

हीरा नेगी का आरोप है कि दामाद ने दो कमरों पर कब्जा भी कर लिया है। उसने उक्त कमरों में अपना ताला लगा रखा है। इसका विरोध करने पर कई बार उसने पीड़ित पर हाथ उठाने की कोशिश भी की। यह भी आरोप है कि इस मामले में महिला ने पूर्व में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि वुमेन सेल के निर्देश पर गगन पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- राजू बॉक्सर की हत्या के आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल