विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साले के अपहरण के आरोप में यूट्यूबर अनुराग डोभाल और तीन साथी देहरादून में गिरफ्तार

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:56 PM (IST)

यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके तीन साथियों को पुलिस ने अपने साले के अपहरण के प्रयास के आरोप में देहरादून ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उसके तीन साथियों को पुलिस ने साले का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। तीन साथियों के साथ अनुराग डोभाल को पुलिस ने तीन दिन में दूसरी बार गिरफ्तार किया है।

इससे पहले मंगलवार को पुलिस चौकी में हंगामा करने और मारपीट करने पर गिरफ्तार किया था। गुरुवार को दोबारा पुलिस ने चारों को अपहरण के दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पांच अक्टूबर की देर रात यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने अपने तीन साथियों के साथ टी एस्टेट बंजारावाला निवासी राज सिंह चौहान के साथ गाड़ी में डालकर मारपीट की।

राज सिंह चौहान यूट्यूबर का रिश्ते में साला है। घटना के समय यूट्यूबर ने राज सिंह चौहान को हरिद्वार रोड पर मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान आरोपितों ने पीड़ित के अपहरण का भी प्रयास किया।

पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में पहले यूट्यूबर समेत चारों को मारपीट और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया। इसके बाद घटना में जान से मारने की नियत से अपहरण के प्रयास की भी धारा बढ़ाई गई।

अब पुलिस ने गुरुवार को प्रेमनगर स्थित सुद्धोवाला से अपहरण के मामले में अनुराग डोभाल निवासी खरड़, चंडीगढ़, अभिषेक निवासी रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, अभय चौधरी निवासी पथरी, हरिद्वार और कुर्बान निवासी पानीपत, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- देहरादून के कालसी में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

यह भी पढ़ें- देहरादून ट्रिपल मर्डर: पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपे गए शव, अब बयानों से जुड़ेगी वारदात की कड़ी