विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून ट्रिपल मर्डर: पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपे गए शव, अब बयानों से जुड़ेगी वारदात की कड़ी

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:27 AM (IST)

देहरादून के रायपुर में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस अब बयानों और घटनास्थल से मिले तथ्यों को जोड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

-मृतक दंपती के बेटे और चश्मदीदों से पूछताछ, पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े लोगों के बयान किए दर्ज
-पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंपे गए तीनों शव, आरोपित राजकुमार जेल भेजा, क्षेत्र में दूसरे दिन भी खौफ
जागरण संवाददाता, देहरादून। रायपुर के विष्णुलोक कालोनी में हुए तिहरे हत्याकांड की जांच अब बयानों और घटनास्थल से मिले तथ्यों को जोड़ने की दिशा में बढ़ रही है। बुधवार को पुलिस ने मृतक बुजुर्ग दंपती के बेटे, प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।

पुलिस वारदात से पहले, दौरान और बाद के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। दूसरी ओर, तीनों मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए गए, जबकि आरोपित राजकुमार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें- देहरादून ट्रिपल मर्डर: 'मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं...' चिल्लाती रही शीला, हत्यारा पेचकस से करता रहा वार

आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई

पुलिस ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई। जांच का फोकस अब इस बात पर है कि विवाद के बाद घटनाक्रम किस क्रम में आगे बढ़ा और मौके पर मौजूद लोगों ने क्या-क्या देखा। मृतक दंपती के बेटे और चश्मदीदों के बयान इस जांच में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

पुलिस बयानों के साथ घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों का भी मिलान कर रही है। वहीं, कोरोनेशन अस्पताल में रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका तिलया देवी उर्फ शीला के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद तीनों शव स्वजन को सौंप दिए गए। परिवार के लोगों के लिए यह दिन बेहद भारी रहा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्वजन शव लेकर रवाना हुए।

यह भी पढ़ें- झकझोर गया देहरादून तिहरा हत्याकांड: दो साल का भरोसा टूटा, 300 रुपये के लिए प्लंबर ने किए तीन कत्ल

इधर, दोपहर में पुलिस ने हत्याकांड के आरोपित राजकुमार निवासी इंद्रेश नगर को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आगे की विवेचना में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है।

दूसरे दिन भी घर के बाहर जुटते रहे लोग

वारदात के अगले दिन विष्णुलोक कालोनी में सन्नाटा और खौफ दोनों नजर आए। बुजुर्ग दंपती के घर के आसपास दिनभर लोग पहुंचते रहे। पड़ोसी घटना को लेकर चर्चा करते रहे। खासकर महिलाएं वारदात के बाद से सहमी हुई हैं।

कालोनी में अब सबसे ज्यादा चर्चा बुजुर्गों की सुरक्षा और घर में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर हो रही है। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस के सामने अब जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने और घटनाक्रम की हर कड़ी को साक्ष्यों के साथ जोड़ने की चुनौती है।