देहरादून के कालसी में घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या
देहरादून के कालसी तहसील के कचटा गांव में आपसी विवाद के चलते पति मनोज ने अपनी पत्नी नीलम की 'पाथल' ...और पढ़ें
-1791467398054_m.webp)
HighLights
कालसी के कचटा गांव में हुई घटना।
पति मनोज ने पत्नी नीलम की हत्या की।
आपसी विवाद के बाद पति फरार हुआ।
जासं विकासनगर (देहरादून)। जौनसार बावर के कालसी तहसील से जुड़े कचटा गांव में गुरुवार शाम को दंपति के बीच हुए आपसी विवाद में आरोपित पति मनोज ने पाठल से हमला कर पत्नी नीलम की नृशंस हत्या कर दी।
घटना के बाद से आरोपित पति मौके से फरार हो गया। घटना के समय घर में पति पत्नी के अलावा एक 15 वर्षीय किशोरी मौजूद थी, जिसने ग्रामीणों को सूचना दी।
महिला की नृशंस हत्या से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। राजस्व पुलिस क्षेत्र होने के कारण घटना की सूचना से तुरंत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार कालसी रविंद्र असवाल व नायब तहसीलदार चकराता राजेंद्र लाल ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।
