विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-तिब्बत-नेपाल सीमा दर्शन यात्रा, चार दिन बाद बॉर्डर के गांवों में पलायन का जवाब तलाशेंगे युवा

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:23 AM (IST)

सीमांत गांवों में पलायन की चुनौती और विकास की संभावनाओं को समझने के लिए 30 नवंबर से भारत-तिब्बत-नेपाल सीमा दर्शन यात्रा शुरू होगी।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। सीमांत गांवों में पलायन की चुनौती, सुरक्षा और विकास की संभावनाओं को करीब से समझने के लिए 30 नवंबर से भारत-तिब्बत-नेपाल सीमा दर्शन यात्रा शुरू होगी।

सीमा जागरण मंच उत्तराखंड, उत्तराखंड महापरिषद, विमला देवी मेमोरियल शिक्षा समिति और एशियन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में विद्यार्थी, शोधार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सात दिन की यात्रा में सीमा की सुरक्षा से लेकर गांवों की अर्थव्यवस्था और रिवर्स पलायन तक के मुद्दों को समझा जाएगा।

छह दिसंबर को लखनऊ लौटेगी यात्रा 

सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने बताया कि यात्रा 30 नवंबर को लखनऊ से शुरू होकर पीलीभीत, बनबसा, टनकपुर, चम्पावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, धारचूला, तवाघाट, गुंजी, आदि कैलाश, ओम पर्वत और कुटी होते हुए छह दिसंबर को लखनऊ लौटेगी।

यात्रा में 25 से 30 लोग शामिल होंगे। यात्रा के दौरान एसएसबी और आइटीबीपी के जवानों से परिचय, सीमा सुरक्षा में जनभागीदारी और सीमांत गांवों से संपर्क पर जोर रहेगा। व्यास, दारमा और जोहार घाटी की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों का भी प्रत्यक्ष अध्ययन किया जाएगा।

शोधार्थियों को पलायन, सीमा अर्थव्यवस्था और स्थानीय संस्कृति पर शोध का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, यात्रा में आदि कैलाश, ओम पर्वत और कुटी के दर्शन के साथ भोटिया, शौका और थारू समाज की संस्कृति, लोककला और खान-पान से परिचय भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पहाड़ों पर अनियोजित निर्माण और पलायन गंभीर चिंता, रोजगार पर जोर

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने की 78 हजार करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा, पलायन रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने पर दिया जोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।