Move to Jagran APP

Citizenship Amendment Act: मशाल जुलूस निकाल युकां ने किया सीएए का विरोध

युवा कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 09:23 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 09:23 AM (IST)
Citizenship Amendment Act: मशाल जुलूस निकाल युकां ने किया सीएए का विरोध
Citizenship Amendment Act: मशाल जुलूस निकाल युकां ने किया सीएए का विरोध

देहरादून, जेएनएन। युवा कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।  

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि देश के संविधान की मूल प्रस्तावना के खिलाफ भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून लागू किया है। युवा कांग्रेस धर्म का आधार बनाकर लाए गए ऐसे कानून का पुरजोर विरोध करती है। 

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि सीएए देश के नागरिकों को बांटने का काम करता है। अगर केंद्र ने इस कानून को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। 

मशाल जुलूस में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय यादव, हरिद्वार जिला अध्यक्ष अमरदीप रोशन, पौड़ी जिलाध्यक्ष पवन राज, नैनीताल जिलाध्यक्ष गजेंद्र गुनिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप चमोली, राष्ट्रीय संयोजक सोनू हसन, जिला उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी, विनीत भट्ट आदि शामिल थे। 

संविधान बचाओ रैली को कांग्रेसियों ने कसी कमर

अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर 28 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में 'भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली' होगी। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार की अध्यक्षता में उनके कैंप कार्यालय में कांग्रेसजनों की बैठक हुई। 

बैठक में रैली में प्रतिभाग करने वाले कांग्रेसजनों की व्यवस्था आदि पर विचार विमर्श किया गया। रैली की सफलता के लिए बड़े स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया गया। राजकुमार ने कहा कि भाजपा के राज में पूरे देश की जनता त्रस्त हो चुकी है। देश में अराजकता का माहौल है। आम आदमी विशेषकर महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि हर ओर भय का वातावरण बना हुआ है। देश की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। आरोप लगाया कि बेरोजगारी का आलम यह है कि जिन युवाओं के पास नोटबंदी से पहले रोजगार था आज वे भी बेरोजगार हो चुके हैं। मंदी के मारे लोगों के व्यापार ठप्प हो चुके हैं। साहूकारों के कर्ज से दबे किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: मंत्री और विधायकों समेत वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को ऐतिहासिक रैली होगी। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा है कि आज देश को बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए भारत बचाओ संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में पार्षद विजेंद्र पाल, नीनू सहगल, आनंद त्यागी, अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, मीना बिष्ट, देविका रानी, सविता सोनकर, सोम प्रकाश वाल्मिकी, प्रकाश नेगी, राजेंद्र खन्ना, इमराना परवीन, देवेंद्र कौर, दीपा चौहान आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए खिलाफ उतरी यूकेडी, भाजपा पर बोला हमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.