विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून के दून अस्पताल में चोरी करते पकड़ा गया युवक, सुरक्षाकर्मियों ने की पिटाई

Published: Wed, 13 May 2026 12:21 AM (IST)

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में चोरी के आरोप में एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने ...और पढ़ें

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के अलट्रासाउंड कक्ष में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई करता सुरक्षाकर्मी।

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के अलट्रासाउंड कक्ष में चोरी के आरोप में युवक की पिटाई करता सुरक्षाकर्मी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में चोरी के आरोप में एक युवक को सुरक्षाकर्मी ने दबोच लिया।

आरोप है कि युवक भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला का मोबाइल व एक व्यक्ति का पर्स चोरी करने की कोशिश कर रहा था। पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कमियों ने उसकी खूब पिटाई की।

अस्पताल के अल्ट्रासाउंड सेंटर में मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लोगों के बीच घूमता दिखाई दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक एक महिला का मोबाइल और दूसरे व्यक्ति का पर्स लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। तभी वहां मौजूद लोगों को उस पर शक हुआ और शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मी ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि युवक को पकड़ने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसकी जमकर पिटाई की। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने बताया कि फिलहाल मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में ‘वर्दी वाली वसूली’ वीडियो से हड़कंप, परिवहन विभाग के दारोगा को किया निलंबित

यह भी पढ़ें- युवती से मिलने आए युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोशल साइट्स पर दोस्ती के बाद पहुंचा था देहरादून