विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवती से मिलने आए युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोशल साइट्स पर दोस्ती के बाद पहुंचा था देहरादून

Published: Mon, 11 May 2026 11:19 AM (IST)

देहरादून में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक युवती से मिलने आए युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रुड़की से देहरादून युवती से मिलने आया था युवक।

  2. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर में युवक को पीटा।

  3. पिटाई के बाद युवक को पुलिस के हवाले किया गया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। रुड़की से युवती से मिलने देहरादून आए एक युवक की हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। युवक अपने एक अन्य साथी के साथ पटेलनगर क्षेत्र में आया था।

इसकी भनक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने युवक की रेकी करनी शुरू कर दी। बुलेट पर आए युवक ने जैसे ही बड़ी संख्या में युवकों को देखा तो उसमें से तो भाग गया, जबकि दूसरा कार्यकर्ताओं के हाथ लग गया। उन्होंने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना रविवार शाम की है। एक युवती ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बताया कि रुड़की के एक युवक ने नाम बदलकर सोशल साइट्स पर दोस्ती की। इसके बाद उसे पता चला कि युवक मुस्लिम है तो उसे गहरा आघात लगा। इसकी सूचना उसने अपने दोस्तों को दी तो बात हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को लग गई।

रविवार को युवक अपने एक अन्य साथी के साथ युवती से मिलने के लिए पटेलनगर क्षेत्र में आया। लालपुल के निकट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों को घेर लिया। इस दौरान एक युवक भाग गया, जबकि दूसरा युवक एक गली में घुस गया।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उसका पीछा करते रहे तो वह एक शोरूम में घुस गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।