ट्यूशन जा रही किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News
ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पटेलनगर कोतवाली की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। वह लंबे समय से पीछा कर किशोरी को परेशान कर रहा था।
देहरादून, जेएनएन। ट्यूशन पढ़ने जा रही किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में पटेलनगर कोतवाली की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। वह लंबे समय से पीछा कर किशोरी को परेशान कर रहा था।
पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि उनकी 13 साल की बेटी ट्यूशन पढ़ने कश्मीरी कॉलोनी गई हुई थी। इसी दौरान रास्ते में एक दूध डेयरी में कार्य करने वाले कसान पुत्र गुलशन निवासी शकुंतला कॉलोनी ने गलत नियत से उसका पीछा करना शुरू किया।
आरोप है कि पीछा करने के बाद युवक ने जबरन किशोरी के हाथ पकड़ लिए। इस पर किशोरी ने शोर मचाया तो युवक भाग गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित घटना के बाद से फरार हो गया था। उसे पुलिस ने सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घटना से किशोरी सहमी हुई है। परिजनों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: विवाहिता ने जेठ पर लगाया हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप Dehradun News
यह भी पढ़ें: न्याय और सुरक्षा को भटक रही मीटू पीड़िता, भाजपा नेता पर लगाया था आरोप
यह भी पढ़ें: शादी से पहले घर से लापता हुई दो सगी बहनें, तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज