Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर NDA की बैठक में शामिल होने पहुंचे CM योगी, उधर मां की तबीयत फिर बिगड़ी; अस्पताल में हुईं भर्ती

    Updated: Fri, 07 Jun 2024 04:00 PM (IST)

    Yogi Adityanath Mother Admitted to Hospital एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्‍ली गए हैं तो उनकी माता सावित्री देवी एक बार फिर एम्स में भर्ती हुई हैं। इससे पहले सावित्री देवी 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थी। योगी आदित्‍यनाथ का गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।

    Hero Image
    Yogi Adityanath Mother Admitted to Hospital: योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी एक बार फिर एम्स में भर्ती

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: Yogi Adityanath Mother Admitted to Hospital: एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्‍ली गए हैं तो दूसरी ओर उनकी माता दोबारा बीमार पड़ गईंं। उन्‍हें एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। जहांं डॉक्‍टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मिलने पहुंचे। उन्‍होंने इस दौरान उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने एम्स के चिकित्सकों की टीम के साथ विचार विमर्श किया।

    इससे पहले सावित्री देवी 15 मई को एम्स में एडमिट हुई थी। फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी जांच कर रही है। योगी आदित्‍यनाथ का मूल गांव यमकेश्वर विकासखंड का पंचूर गांव है, जो ऋषिकेश से डेढ़ दो घंटे की दूरी पर है।