विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन से ऋषिकेश आ रहे यात्री कृपया ध्यान दें.. दो दिन इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 11:12 AM (IST)

मथुरा और भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण योगनगरी ऋषिकेश सहित कई ट्रेनों का संचालन 9 और 10 अक्टूबर को आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। मथुरा एवं भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण योगनगरी स्टेशन ऋषिकेश समेत कई स्टेशनों की ट्रेनों का संचालन आंशिक प्रभावित रहेगा। उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुचारु रेल संचालन के दृष्टिगत विभिन्न गाड़ियों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

गाड़ी संख्या 18478 – योग नगरी ऋषिकेश (YNRK) से पुरी (PURI) को 9 अक्टूबर को 70 मिनट नियमन ( मार्ग में नियंत्रित कर संचालित) और 14318 – योग नगरी ऋषिकेश (YNRK)– लक्ष्मीबाई नगर (LMNR) को 10 अक्टूबर को 65 मिनट का नियमन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 12716 (अमृतसर–नांदेड) के 10 अक्टूबर के फेरे को फिरोजपुर मंडल में अमृतसर–सानेहवाल (ASR–SNL) के मध्य 120 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नवरात्र से पहले गहमर के यात्रियों को तोहफा, मुंबई की सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव शुरू, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

कल से दो दिन इस ट्रेन का रूट बदलेगा

9 अक्टूबर एवं 10 अक्टूबर को गाड़ी संख्या 18478 – योग नगरी ऋषिकेश (YNRK) से पुरी (PURI) का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। वर्तमान मार्ग MTC–GZB–NZM–MTJ–AGC है, जबकि परिवर्तित मार्ग MTC–KRJ–MTI–AGC होगा।

परिवर्तित मार्ग के दौरान - गाजियाबाद (GZB), हजरत निजामुद्दीन (NZM), फरीदाबाद (FDB), कोसीकलां (KSV), मथुरा (MTJ) एवं राजा की मंडी जं.(RKM) स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने जारी की है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन टिकट पर लिखा है GNWL/RLWL या PQWL, क्या है इसका मतलब और कौन सी पहले होती है कंफर्म?