यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा- अब कोई धर्म संसद नहीं करेंगे आयोजित, जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के रिहा होने के बाद दिया बयान
दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान गुरुवार को महामंडलेश्वर स्वामी यति नरङ्क्षसहानंद गिरि महाराज ने कहा कि वर्ष 2012 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के देवबंद से धर्म संसद का सिलसिला शुरू किया था जो आज पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
जागरण संवाददाता, रुड़की: महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि अब वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नहीं रहेंगे। वो अपना पूरा जीवन धर्म और अध्यात्म की सेवा में गुजारेंगे। साथ ही, अब कोई धर्म संसद आयोजित नहीं करेंगे। उन्होंने यह बातें जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी (पूर्व का नाम वसीम रिजवी) की जमानत पर रिहाई के बाद प्रेस नोट जारी कर कही।
दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान गुरुवार को महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि वर्ष 2012 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के देवबंद से धर्म संसद का सिलसिला शुरू किया था, जो आज पूरी तरह से समाप्त हो गया है। उन्होंने यह बात अपने शिष्य जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उन्होंने समाज में चेतना लाने की कोशिश की, लेकिन अपनी और अपने शिष्य की दुर्गति से वह बेहद क्षुब्ध हैं। इसलिए सामाजिक जीवन को छोड़ते हुए वह अब पूरी तरह से धार्मिक जीवन जीएंगे। महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि जितेंद्र नारायण त्यागी की रिहाई के लिए उन्होंने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी, लेकिन समाज का जो उदासीन रवैया सामने आया है।
उससे खिन्न होकर उन्होंने अपने बचे हुए जीवन को मां और महादेव के महायज्ञ और श्रीकृष्ण की श्रीमद्भागवत गीता को समर्पित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी से क्षमा भी मांगी है कि वह उनके सम्मान की रक्षा नहीं कर पाए। कहा कि अब वे अपना समय युवकों को श्रीमद्भागवत गीता पढ़ाने और धार्मिक कार्यों में लगाएंगे।
यह भी पढ़ें- अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर देने का आदेश जारी, मुख्यमंत्री ने 12 को मंत्रिमंडल की बैठक में लिया था फैसला