Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़कों संग की क्रिकेट की शुरुआत, देश-विदेश में मनवाया लोहा, अब WPL में दम दिखाएंगी उत्‍तराखंड की मानसी जोशी

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 08:21 AM (IST)

    WPL Auction 2023 महिला प्रीमियर लीग के लिए आयोजित ऑक्शन पूरा हो गया। भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। वहीं उत्‍तराखंड की क्रिकेटर मानसी जोशी भी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन में दम दिखाएंगी।

    Hero Image
    WPL Auction 2023: उत्‍तराखंड की क्रिकेटर मानसी जोशी पर भी धनवर्षा हुई।

    टीम जागरण, देहरादून: WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के लिए आयोजित ऑक्शन पूरा हो गया। भारत की स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा।

    ऑक्शन में कुल 448 खिलाड़ियों को शामिल किया था, जिनमें से 87 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने खरीदा। ऑक्शन में उत्‍तराखंड के खिलाडि़यों को भी खरीदा गया।

    मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने अपने खेमे में शामिल किया

    वहीं उत्‍तराखंड की क्रिकेटर मानसी जोशी पर भी धनवर्षा हुई। वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के पहले सीजन में दम दिखाएंगी। टिहरी निवासी मानसी जोशी को गुजरात जाइंट्स ने अपने खेमे में शामिल किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात ने मध्यम तेज गेंदबाज मानसी पर 30 लाख रुपये का दांव खेला। नीलामी में मानसी का बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा गया था।

    लड़कों के साथ की क्रिकेट खेलने की शुरुआत

    मूल रूप से टिहरी के पंतनगर की रहने वाली मानसी जोशी की कहानी भी संघर्ष से भरी रही। मानसी ने सात साल की उम्र में ही क्रिकेट का ककहरा सीखना शुरू कर दिया था। मानसी ने लड़कों के साथ क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

    मां ने हमेशा क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया

    मानसी ने बताया कि उनकी मां ने हमेशा क्रिकेट के लिए प्रोत्साहित किया। वह दीवार की तरह हमेशा उनके समर्थन में खड़ी रहीं।

    2010 से 2021 तक हरियाणा से घरेलू क्रिकेट खेला

    मानसी ने बताया कि उत्तराखंड को बीसीसीआइ से मान्यता नहीं होने के कारण वर्ष 2010 से 2021 तक वह हरियाणा से घरेलू क्रिकेट खेलीं। वर्ष 2022 में वह उत्तराखंड टीम से जुड़ गईं।

    नीलामी में ये भी रहीं शामिल

    स्नेह और मानसी के अलावा उत्तराखंड से गेस्ट प्लेयर पूनम राउत, एकता बिष्ट, नंदनी कश्यप, राघवी बिष्ट, सारिका कोली, पूजा राज ने भी डब्ल्यूपीएल के आक्शन के लिए पंजीकरण कराया था।

    यह भी पढ़ें: WPL Auction 2023: चार साल की उम्र में क्रिकेट से की दोस्ती, अब गुजरात की टीम से खेलेंगी उत्‍तराखंड की स्नेह