विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Winterline Carnival festival: विंटरलाइन कार्निवाल के लिए दुल्हन सी सज रही मसूरी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 24 Dec 2019 11:45 AM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 08:15 PM (IST)

विंटरलाइन कॉर्निवाल के लिए मालरोड तथा बाजारों को दुल्हन की तरह से सजाया जा रहा है। मालरोड लाइब्रेरी चौक कुलड़ी ...और पढ़ें

Winterline Carnival festival: विंटरलाइन कार्निवाल के लिए दुल्हन सी सज रही मसूरी
Winterline Carnival festival: विंटरलाइन कार्निवाल के लिए दुल्हन सी सज रही मसूरी

मसूरी, जेएनएन। विंटरलाइन कॉर्निवाल शुरू होने में मात्र एक दिन रह गया है और इसके  लिए मालरोड तथा बाजारों को दुल्हन की तरह से सजाया जा रहा है। एडीएम रामजी शरण शर्मा व एसडीएम वरुण चौधरी ने चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मालरोड, लाइब्रेरी चौक, कुलड़ी और लंढौर बाजार को बिजली की लड़ि‍यों से सजाया जा रहा है। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे गांधी चौक, कार्निवाल सिनेमा, गढ़वाल टैरेस, शहीद स्थल में प्रस्तुतिकरण के लिए मंच बनाए जा रहे हैं।

स्थानीय कलाकारों ने लगाया उपेक्षा का आरोप

स्थानीय कलाकारों व उनके संगठनों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विंटरलाइन कॉर्निवाल के बहिष्कार का निर्णय लिया है। मसूरी संयुक्त कलाकार संगठन प्रतिनिधि समिति द्वारा मसूरी महोत्सव समिति अध्यक्ष/जिलाधिकारी देहरादून को उपजिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर कॉर्निवाल को फिजूलखर्ची बताया गया है। साथ ही ऐसे आयोजन बंद करने की मांग की गई। 

ज्ञापन में कहा है कि स्थानीय कलाकारों को कार्यक्रमों के लिए समिति ने मानदेय तय कर दिए थे। जबकि 23 दिसंबर को एसडीएम गोपाल राम बिनवाल द्वारा कलाकारों को फोन पर सूचित किया गया कि उनके निर्धारित मानदेयों को काफी कम कर दिया गया है। जिसके लिए स्थानीय कलाकार स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिसमस के लिए गुलजार हुआ बाजार, जगह-जगह सांता क्लॉज के परिधान और लगे क्रिसमस ट्री के स्टॉल

कहा कि वह 24 दिसंबर को ईंद्रमणी बडोनी चौक पर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे। उधर, मसूरी महोत्सव समिति सचिव व उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी ने बताया कि कलाकारों के कार्यक्रम व मानदेय में उनके स्तर से कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: कुदरत ने औली के जंगल को क्रिसमस ट्री का स्वरूप किया प्रदान, इस नजारे को देखकर पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध