देहरादून में आज से सफेद बाघ का दीदार, चमकदार नीली-नीली आंखें... सामने आई पहली तस्वीर
देहरादून के दून चिड़ियाघर में ग्वालियर से आया सफेद बाघ 'तेजस' अब दर्शकों के लिए उपलब्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने किया सफेद बाघ तेजस के बाड़े का उद्घाटन। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। आज गुरुवार से दून चिड़ियाघर में ग्वालियर से आया सफेद बाघ 'तेजस' अब दर्शक के लिए उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सफेद बाघ तेजस के बाड़े का उद्घाटन किया। इस दौरान तेजस की पहली झलक पाने के लिए सैलानी चिड़िया घर पहुंचे।

ग्वालियर से देहरादून आया तेजस
बाघ की उम्र करीब ढाई वर्ष है। तेजस अपनी नीली आंखों और सफेद शरीर पर काली धारियों के कारण खास पहचान रखता है।
तेजस ने ग्वालियर से देहरादून तक करीब 556 किलोमीटर का सफर विशेष रेस्क्यू वाहन से तय किया। उसके साथ पशु चिकित्सकों और वन विभाग के अधिकारियों समेत 13 सदस्यीय टीम मौजूद रही।
तेजस को मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी जूलाजिकल पार्क से 28 सितंबर को देहरादून लाया गया था।तेजस के बदले देहरादून चिड़ियाघर के करीब पांच वर्षीय रायल बंगाल टाइगर भोला को ग्वालियर भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर से देहरादून आया सफेद बाघ तेजस, कल से चिड़ियाघर में करें दीदार
यह भी पढ़ें- नैनीताल जू में जल्द होगी सफेद बाघ और रंग-बिरंगे मकाओ की एंट्री, पर्यटकों को मिलेगा डबल सरप्राइज