Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड में कब पहुंचेगा मानसून, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट; इन जिलों में तेज बारिश के साथ चल सकती हैं तेज हवाएं

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 09:07 PM (IST)

    उत्तराखंड में पहाड़ों से मैदानों तक वर्षा जारी है जिससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मानसून के दस्तक देने और भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

    Hero Image
    Uttarakhand Monsoon: भारी वर्षा के साथ उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है। हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी है। बीते कुछ दिनों से मौसम के बदले मिजाज से भीषण गर्मी से भी राहत है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की उमस बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में बदलाव के आसार नहीं हैं। जबकि, अगले दो दिन में भारी वर्षा के साथ मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी देहरादून समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

    गुरुवार को दून में सुबह से ही बादलों का डेरा रहा और दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा के दौर शुरू हो गए। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आसपास के क्षेत्रों में भी बौछारों का क्रम बना रहा। पहाड़ों में भी वर्षा का क्रम बना हुआ है।

    पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। इसके साथ ही अगले कुछ दिन वर्षा का क्रम जारी रहने का अनुमान है। आगामी रविवार तक मानसून के उत्तराखंड में दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी वर्षा की भी चेतावनी है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा आदि जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। चारधाम व यात्रा मार्ग पर भी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    देहरादून 34.5 24.6
    ऊधमसिंह नगर 33.5 25.6
    मुक्तेश्वर 21.5 15.5
    नई टिहरी 26.7 16.7