Weather Update: देहरादून, टिहरी और नैनीताल में बारिश का यलो अलर्ट जारी, चारधाम यात्रा पर खतरा!
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून टिहरी बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की आशंका जताई गई है। देहरादून में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। अन्य जिलों में भी मध्यम बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रदेशभर में मानसून की वर्षा का दौर इसी प्रकार बना रह सकता है। बुधवार को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन चार जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं।
देहरादून में पिछले 24 घंटे में 13.3 मिमी व मसूरी में 15.6 मिमी वर्षा हुई। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक तक शहर के धर्मपुर, कारगी, आइएसबीटी, पटेलनगर, हरिद्वार बाईपास, मालदेवता, रायपुर, गढ़ीकैंट, प्रेमनगर एवं बिधोली क्षेत्र में करीब ढ़ाई घंटे मूसलधार वर्षा हुई।
चारधाम यात्रा मार्गों पर तीव्र वर्षा के दौर होने से भूस्खलन की आशंका है
मसूरी में दिनभर में रुक-रूककर सात मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दोपहर के समय देहरादून के कई क्षेत्रों में हल्की धूप खिलने से उमस महसूस की गई। लेकिन दोपहर बाद चार बजे एक बार फिर बादल छाने लगे और शाम छह बजे कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हुई।
ये रहा प्रमुख शहरों का तापमान
- देहरादून का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
- पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
- मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 24.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
देहरादून में पिछले 24 घंटे में 13.3 मिमी व मसूरी में 15.6 मिमी वर्षा हुई
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दून समेत चार जनपदों में भारी से वर्षा हो सकती है। जबकि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी मध्यम वर्षा के दौर हो सकते हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर तीव्र वर्षा के दौर होने और संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।