Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: आज IMD ने जारी किया बारिश का यलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद

    Uttarakhand Weather प्रदेशभर में अगले दो दिन भारी वर्षा से कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को किसी एक जनपद में भारी वर्षा होने का अनुमान नहीं है। शनिवार को दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। देहरादून का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

    By Ashok Kumar Edited By: Nirmala Bohra Updated: Sun, 25 Aug 2024 09:36 AM (IST)
    Hero Image
    Uttarakhand Weather: प्रदेश में कहीं-कहीं एक से दो दौर हो सकती है तेज वर्षा

    जागरण संवाददाता, देहरादून । Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में अगले दो दिन भारी वर्षा से कुछ राहत के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कही-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में बादल छाये रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब दो सप्ताह बाद उछाल देखा गया है।

    बदरीनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बंद

    वहीं चमोली में बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में मलबा आने के कारण तीसरे दिन भी अवरूद्ध है। यातायात सैकोट संपर्क मोटर मार्ग से सूचारु है।

    यह भी पढ़ें- अदृश्य होने लगे शनि ग्रह की सुंदर रिंग्स... तो क्‍या एक दिन सच में गायब हो जाएंगी?

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस च न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
    • टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    यलो अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को किसी एक जनपद में भारी वर्षा होने का अनुमान नहीं है। कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा के हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Dehradun ISBT Case: गर्भवती निकली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता, गर्भपात को चिकित्सीय परामर्श