विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मृत्युंजय मिश्रा के मामले की होगी विजिलेंस जांच

By JagranEdited By:
Published: Sat, 04 Aug 2018 11:14 PM (IST)

विवादित अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की विजिलेंस जांच होगी। राज्य सतर्कता समिति की ...और पढ़ें

मृत्युंजय मिश्रा के मामले की होगी विजिलेंस जांच
मृत्युंजय मिश्रा के मामले की होगी विजिलेंस जांच

राज्य ब्यूरो, देहरादून: विवादित अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की विजिलेंस जांच होगी। राज्य सतर्कता समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी इसकी संस्तुति कर दी है।

कुछ समय पूर्व राज्य सतर्कता समिति के सामने इस विवादित अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण सामने आया था। सतर्कता समिति ने पूरे प्रकरण की जांच के बाद इस मामले की विजिलेंस जांच कराने पर सहमति जताई। संबंधित पत्रावली संस्तुति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी गई थी। वहां से भी जांच के लिए अनुमोदन कर दिया गया है। अब जल्द ही इसका आदेश जारी होने की उम्मीद है।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि सतर्कता समिति की बैठक नियमित रूप से होती है। किसी स्तर के भी मामले में कोई ढील नहीं दी जाती है। गुणदोष के आधार पर इन मामलों पर कार्यवाही की जाती है। मामला गोपनीय होने की श्रेणी में आने के कारण किसी के नाम का खुलासा नहीं किया जा सकता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।