विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spring Festival: राजभवन में एक मार्च से आयोजित होगा 'वसंतोत्सव', पुष्प प्रदर्शनी की 15 श्रेणियों में होंगी प्रतियोगिताएं

By Ravindra kumar barthwal Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 07 Feb 2024 06:19 AM (IST)

मंगलवार को राजभवन में वसंतोत्सव को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वसंतोत्सव ...और पढ़ें

राजभवन में एक मार्च से आयोजित होगा वसंतोत्सव (फाइल फोटो)
राजभवन में एक मार्च से आयोजित होगा वसंतोत्सव (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राजभवन में वसंतोत्सव एक से तीन मार्च तक होगा। मंगलवार को राजभवन में इस संबंध में बैठक में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने वसंतोत्सव को पूरे उमंग और उत्साह के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल ने कहा कि वसंतोत्सव के माध्यम से प्रदेश में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। यहां के पुष्पों की प्रदेश में ही नही अपितु देशभर में मार्केटिंग की जरूरत है।

पुष्प प्रदर्शनी में 15 श्रेणियों में होंगी प्रतियोगिताएं

राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन राज्य के दूर-दराज में हो रहे पुष्पोत्पादन, जड़ी-बूटी, सगंध पौधों तथा अन्य जैविक उत्पादों की व्यावसायिक खेती से जुड़े किसानों व उत्पादकों के लिए एक प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित होना चाहिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि पुष्प प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। वसंतोत्सव में पहली बार हाइड्रोपोनिक खेती तकनीक प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। जिसके लिए तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।

ये भी पढे़ं- क्या है यूनिफार्म सिविल कोड बिल, बाल विवाह-हलाला और महिलाओं को...; पढ़ें विधेयक की बड़ी बातें