विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun: वन गुज्जरों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बनाया बंधक, पिटाई का आरोप; शिकायत के बाद वन विभाग ने उजाड़ा डेरा

Published: Sun, 31 Dec 2023 01:38 PM (IST)

हिंदू संगठन से जुड़े मोकमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार की सायं संगठन से ...और पढ़ें

वन गुज्जरों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बनाया बंधक
वन गुज्जरों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बनाया बंधक

संवाद सहयोगी, डोईवाला। हिंदूवादी संगठन से जुड़े नेताओं ने लच्छीवाला रेंज अंतर्गत रह रहे गुज्जरों पर उनके कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं शनिवार को इस मामले में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता वन गुर्जरों के डेरे पर पहुंचे।

इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां पर वन गुज्जरों की ओर से अवैध रूप से डेरे तैयार कर लिए गए थे। जिसको शिकायत के बाद वन विभाग ने तोड़ दिया। वहीं बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि वन क्षेत्र में अवैध डेरे किसकी शह पर तैयार किये जा रहे है और शिकायत के बाद ही वन विभाग कार्रवाई करता है।

गुज्जरों ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को बनाया बंधक

हिंदू संगठन से जुड़े मोकमपुर के पूर्व ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम संगठन से जुड़े दो कार्यकर्ता जब लच्छीवाला रेंज अंतर्गत मणीमाई मंदिर के सामने स्थित गुज्जरों के डेरे के समीप नदी में सुसुवा का साग लेने गए थे तो वहां कुछ वन गुज्जरों ने इन्हें बंधक बना लिया साथ ही इनकी पिटाई करते हुए इन्हें देर रात्रि को छोड़ा। जिसका मामला शुक्रवार को पता चलने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर उक्त स्थान पर पहुंचे ओर अपना विरोध जताया।

वन गुज्जरों के अवैध डेरे को हटाया

वहीं वन विभाग के डिप्टी रेंजर के एल नोटियाल ने बताया कि वन विभाग की ओर से समय-समय पर वन गुज्जरों की ओर से तैयार अवैध डेरे हटाए जाते है। परंतु उसके बावजूद भी वह अतिक्रमण कर रहे है। जिन्हें फिर हटा दिया गया है। इस अवसर पर संदीप सिंह, जिला मंत्री बजरंग दल संतोष राजपूत, सतबीर मखलोगा, राकेश लोधी, अभिषेक चौहान, अर्जुन गुंनियाल, जतिन, करन, आदि मौजूद रहे।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें:

Uttarakhand: भू-कानून और मूल निवास के बाद अब उठी चकबंदी की मांग, सरकार जल्द ले एक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।