Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarkashi Cloudburst: अब तक 729 यात्रियों को निकाला, हर्षिल में अभी भी फंसे हैं 250 यात्री

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 01:27 PM (IST)

    उत्तरकाशी के धराली में आपदा के बाद 729 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। खराब मौसम के कारण बचाव कार्य प्रभावित हुआ। हर्षिल में अभी भी 250 यात्री फंसे हैं। गंगोत्री राजमार्ग पर बेली ब्रिज का निर्माण जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया तथा हर्षिल में मोबाइल और विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। राहत कार्यों में विभिन्न विभागों के 1056 कर्मी जुटे हैं।

    Hero Image
    प्रभावित क्षेत्र से अब तक 729 यात्रियों को सकुशल निकाला गया. Jagran

    राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा में अब तक प्रभावित क्षेत्रों से 729 यात्रियों को हेली सेवाओं द्वारा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है। शुक्रवार को 275 यात्रियों को हर्षिल से मातली तथा हर्षिल से चिन्यालीसौड़ लाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर से यात्रियों को बचाने का कार्य प्रभावित हुए। अभी हर्षिल में 250 यात्री फंसे हुए हैं। इनमें 50 पर्यटक तथा 200 स्थानीय निवासी हैं। वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बह गए पुल के स्थान पर बेली ब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। इसके शनिवार शाम तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद हर्षिल तक सड़क मार्ग सुचारू हो जाएगा।

    राहत एवं बचाव कार्य जारी

    शुक्रवार को हेली सेवाओं के जरिये राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए थे। इस दौरान 14 घायल यात्रियों को मातली लाया गया। इसमें से तीन गंभीर यात्रियों को एम्स ऋषिकेश और दो घायलों को मिलिट्री अस्पताल देहरादून भेजा गया। शाम छह बजे तक कुल 275 व्यक्तियों को सकुशल निकाला गया। इनमें 154 को हर्षिल से मातली और 121 को हर्षिल से चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया है।

    शेष नौ जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती हैं। हर्षिल में एयरटेल व जीओ की मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल कर दी गई है। हर्षिल में माइक्रो हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना में विद्युत उत्पादन बहाल कर दिया गया है तथा आसपास विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। मौके पर डाग स्क्वाड की सेवाएं ली जा रही हैं।

    प्रभावित क्षेत्र में पांच जेसीबी, तीन एस्कवेटर, दो डोजर, 10 टिप्पर व एक जनरेटर लगाया गया है। वहीं, हर्षिल में 2500 पैकेट खाना व सूखा राशन भी भेजा गया है।

    बचाव कार्यों में लगाए गए हेलीकाप्टर

    • चिनूक-02,
    • एमआइ 17 - 02,
    • भारतीय वायु सेना - 05,
    • यूकाडा के आठ हेलीकाप्टर,

    राहत कार्यों में लगाए गए बल व कार्मिक

    पुलिस, सेना, आइटीबीपी, एनडीआरएफ, आठ श्वान, एसडीआरएफ मेडिकल, अग्निशमन, पुलिस वायरलैस, प्रशासन, खाद्य विभाग, ऊर्जा विभाग, सिंचाई, दूरसंचार, राजस्व, लोक निर्माण विभाग व सीमा सड़क संगठन के कुल 1056 कार्मिक।

    हेली से लाए गए यात्री

    • हर्षिल से जौलीग्रांट - 112
    • हर्षिल से मातली - 396
    • हर्षिल से चिन्यालीसौड़ - 121
    • गंगोत्री, भैरवघाटी व निलांग से हर्षिल- 100
    • कुल - 729