उत्तराखंड में युवाओं ने भरी उड़ान, 36 हजार को सरकारी नौकरी... मिला 1.1 लाख से ज्यादा को रोजगार
उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई पहल की हैं, जिससे सरकारी नौकरियों, स्टार्टअप्स और लघु उद्योगों में वृद्धि हुई है।

पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो
HighLights
सरकारी नौकरियों और लघु उद्योगों से हजारों युवाओं को मिला रोजगार
उत्तराखंड में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 1750 से अधिक हुई
कौशल विकास योजनाओं ने लाखों युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार दिया
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने सरकारी भर्तियों से लेकर कौशल विकास, स्टार्टअप और औद्योगिक निवेश तक कई मोर्चों पर पहल की।
सरकार के अनुसार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 36 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है, जबकि 20 हजार नए लघु उद्योगों के जरिए 1.1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या 2017 में शून्य से बढ़कर 1750 से अधिक हो गई है।
एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार पाने वालों की संख्या वर्ष 2025 में बढ़कर 4,56,605 हो गई। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी दर्ज होने का दावा किया गया है। इलेट्रानिक्स क्लस्टर, मेडिकल डिवाइस पार्क, अरोमा पार्क और प्लास्टिक पार्क ने दो वर्षों में एक लाख रोजगार अवसर सृजित किए हैं।
कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर
सीएम धामी ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत उद्योगों को 30 प्रतिशत तक नेट सब्सिडी और ऋण की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से 3500 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत करीब दो लाख युवाओं को प्रमाणित कौशल प्रशिक्षण दिया गया, जबकि पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत 2,53,895 युवा प्रशिक्षित हुए हैं।
खेल और भर्ती सुधार भी एजेंडे में
युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया गया है। खेलों में उत्तराखंड ने 2025 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करते हुए 103 पदक हासिल किए और सातवां स्थान प्राप्त किया। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू हो चुका है।
पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी भर्ती में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और मुख्यमंत्री उदयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत करीब चार हजार खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जा रही है।
निवेश अनुकूलता और निर्यात तैयारी में हिमालयी एवं पूर्वोत्तर राज्यों में पहला स्थान हासिल करने तथा नवाचार सूचकांक में हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान मिलने को भी उपलब्धियों में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड विधानसभा चुनावः भाजपा का धामी के नेतृत्व में हैट्रिक का लक्ष्य, सशक्त और स्थिर सरकार का दावा
यह भी पढ़ें- कैसा रहा सीएम धामी का रिपोर्ट कार्ड? सख्त भू-कानून से यूसीसी तक, भाजपा सरकार ने कानूनों से बदली व्यवस्था
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।