उत्तराखंड विधानसभा चुनावः भाजपा का धामी के नेतृत्व में हैट्रिक का लक्ष्य, सशक्त और स्थिर सरकार का दावा
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार तीसरी जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है।
-1795711600829_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
रविंद्र बड़थ्वाल, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में अगले विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत की हैटट्रिक की भाजपा की दावेदारी में सशक्त और स्थिर सरकार बड़ा मुद्दा बन गया है। सत्ताधारी दल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताते हुए लगातार दूसरे चुनाव की कमान उनके हाथों में सौंपी है।
सौम्य स्वभाव के युवा धामी ने अपने कार्यकाल में दमदार निर्णयों से प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर अलहदा पहचान तो बनाई ही, मैदान से लेकर दुर्गम पहाड़ों में गावों की पगडंडियां नापकर जनता से संवाद हो या आपदा में रिसते जख्मों पर मरहम लगाना, बतौर मुख्यमंत्री तेज कदमताल से अपने विरोधियों को भी चौंकाया है।
डबल इंजन के साथ समन्वय में धामी विश्वसनीय चेहरे के रूप में उभरे हैं। अब इसी चेहरे से चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सामूहिक नेतृत्व का आमना-सामना होने जा रहा है। प्रदेश में छठवीं विधानसभा चुनाव में अब अधिक दिन शेष नहीं रह गए हैं।
कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में भाजपा 65 पार के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में खम ठोकने का इरादा जाहिर कर चुकी है। चुनाव में पार्टी डबल इंजन के बूते सशक्त व आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रही है।
साथ में राजनीतिक स्थिरता को मुद्दा बनाकर पार्टी ने बड़ा दांव चल दिया है। सत्ताधारी दल ने इस रणनीति के पीछे खास तैयारी की है। विशेष रूप से कांग्रेस प्रदेश में दिग्गजों की आपसी खींचतान से जूझ रही है।
इससे निपटने के लिए विपक्षी पार्टी ने सामूहिक नेतृत्व को अपनी ढाल और हथियार, दोनों बना लिया है, ताकि एकजुट होकर भाजपा के अभेद्य समझे जाने वाले किले में सेंध लगाई जा सके।
भाजपा की तैयारी यह है कि कांग्रेस के इस हथियार को उसके लिए दोधारी तलवार के रूप में इस्तेमाल किया जाए। मुख्यमंत्री धामी इस रणनीति को धार देते दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- भाजपा का रिपोर्ट कार्डः उत्तराखंड में 11 सरकारी योजनाओं से महिलाओं का सशक्तिकरण
यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से जीत की हैटट्रिक का आगाज: महेंद्र भट्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।