भाजपा प्रदेश चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से जीत की हैटट्रिक का आगाज: महेंद्र भट्ट
भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए देहरादून में प्रदेश चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
-1795709159286_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। भाजपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए गुरुवार को प्रदेश चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ प्रदेश मुख्यालय का चुनाव कार्यालय के रूप में संचालन आरंभ कर दिया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की हैटट्रिक लगाने का संकल्प दोहराया। चुनावी तैयारियों के दृष्टिगत प्रदेश भाजपा मुख्यालय को सरकार और संगठन की उपलब्धियों एवं प्रयासों से जुड़े संदेशों के साथ नया स्वरूप दिया गया है।
प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल और प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं ने विधि-विधान से हवन में आहुतियां देकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और आगामी चुनाव में पार्टी की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी दी गई। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
चुनावी रणनीति और समन्वय का केंद्र होगा कार्यालय
प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रदेश चुनाव कार्यालय अब चुनाव तक संगठन की गतिविधियों और चुनावी प्रबंधन का मुख्य केंद्र रहेगा। यहां से प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए रणनीति तैयार करने के साथ प्रचार अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रमों और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा।
चुनाव से संबंधित विभिन्न विभागों और समितियों के लिए कार्यालय में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान और चुनावी गतिविधियों का क्रियान्वयन तेजी से हो सके।
उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर जीत की हैटट्रिक लगाएगी।
यह भी पढ़ें- भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में राम माधव का कांग्रेस पर तीखा हमला कहा, संविधान को नहीं कांग्रेस को अपना खतरा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।