भाजपा का रिपोर्ट कार्डः उत्तराखंड में 11 सरकारी योजनाओं से महिलाओं का सशक्तिकरण
उत्तराखंड सरकार ने पिछले पांच वर्षों में महिला सशक्तीकरण के लिए 11 प्रमुख योजनाएं शुरू की हैं।
-1795710468973_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। पिछले पांच वर्षों में उत्तराखंड में महिला सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार ने योजनाओं का दायरा बढ़ाया है, 11 प्रमुख योजनाओं के जरिए उन्हें आर्थिक सहायता से लेकर स्वरोजगार और सामाजिक सम्मान के अवसर उपलब्ध कराने का दावा है।
बैंणी-भुली योजना के तहत पांच लाख महिलाओं को दो किस्तों में प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण व एकल महिला स्वरोजगार योजना में 75 प्रतिशत तक सरकारी सहायता का प्रविधान किया गया है।
प्रदेश में 70,767 स्वयं सहायता समूहों से 5.19 लाख महिलाएं जुड़ी हैं, समूहों को पांच लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इनके उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना भी शुरू की गई है।
महालक्ष्मी किट योजना के माध्यम से मां और नवजात शिशु की देखभाल एवं पोषण पर ध्यान दिया गया है। देवभूमि परिवार योजना में परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य को मुखिया मानने की व्यवस्था की गई है। लगभग दो लाख अंत्योदय परिवारों को हर साल तीन मुफ्त सिलिंडर रिफिल दिए जा रहे हैं।
वहीं, करीब 2.5 लाख एकल महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन दी जा रही है। महिलाओं की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के लिए वीरांगना तीलूरौतेली पुरस्कार की राशि भी 31 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है। सरकार का जोर महिलाओं को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता और आर्थिक निर्णयों में भागीदारी के लिए सक्षम बनाने पर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।