उत्तराखंड में चुनाव को मिलेगी धार, आज प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी भाजपा
उत्तराखंड में भाजपा आज प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी, जिसमें 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार दी जाएगी। पार्टी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन और सरकार मिलकर अभियान चलाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देते हुए भाजपा आज प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी फैसलों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है। इसके लिए संगठन और सरकार मिलकर अभियान चलाएंगे।
भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के साथ मिशन 2027 की गतिविधियां शुरू होंगी। पार्टी का फोकस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए प्रमुख फैसलों और पांच साल में हुए विकास कार्यों को चुनावी विमर्श के केंद्र में रखने पर रहेगा। समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे विषय रिपोर्ट कार्ड का हिस्सा हो सकते हैं।
पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के साथ सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की तैयारी में है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। भाजपा का प्रयास सरकार के कामकाज को जनता के सामने रखकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक अभियान को गति देना है।