विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने दी शेर-ए-उत्तराखंड की उपाधि

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:23 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर 'शेर-ए-उत्तराखंड' की उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान गुरुद्वारा गोविंदनगर रेसकोर्स, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जहां मुख्यमंत्री ने प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया।

सौजन्य- बीजेपी के आधिकारिक वेबसाइट से।

सौजन्य- बीजेपी के आधिकारिक वेबसाइट से।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री धामी को सिख समुदाय ने 'शेर-ए-उत्तराखंड' उपाधि दी।

  2. गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर देहरादून में सम्मान।

  3. धामी ने प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिख समुदाय ने ‘शेर-ए-उत्तराखंड’ की उपाधि से सम्मानित किया है। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गोविंदनगर रेसकोर्स में आयोजित कार्यक्रम में सिख समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों ने मुख्यमंत्री को यह उपाधि प्रदान की।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बलजीत सोनी और सिख समुदाय के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया था।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सेवा, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। सिख समाज ने उपाधि देने की जानकारी आज बुधवार को सार्वजनिक की।

गुरु नानक की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन मानवता की सेवा, समानता, सद्भाव और निस्वार्थ सेवा की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएं समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने व मानव कल्याण के लिए कार्य करने का मार्ग दिखाती हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को केंद्र और राज्य सरकार की रोजगारपरक एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

योजनाओं से संबंधित ब्रोशर वितरित कर पात्र लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के सचिव बरकत अली, संजय रावत, दीपा, शमां, प्रतीक, कमल सिंह व प्रमोद सहित विभागीय प्रतिनिधि, सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्ति इस दौरान उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।