विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ में संभावना

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:01 PM (IST)

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है और अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।

HighLights

  1. देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट।

  2. मौसम के बदलाव से तापमान में गिरावट, सुबह-शाम ठंडक।

  3. अगले दो दिन तक प्रदेश में जारी रहेगी बारिश।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और कई इलाकों में तेज बौछारों का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम के बदले मिजाज से पारे में भी गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों तथा राज्य के अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। इसके अलावा कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी है। इस दौरान झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
देहरादून 27.8 16.6
पंतनगर 30.0 18.9
मुक्तेश्वर 16.7 10.9
नई टिहरी 21.6 10.0

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसमः कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, छह जिलों में स्कूल बंद

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप से बढ़ा तापमान, चमोली-बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।