उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप से बढ़ा तापमान, चमोली-बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज हल्की बारिश के आसार
Uttarakhand weather उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई है ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather: सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
उत्तराखंड में मौसम शुष्क, दिन में गर्मी का एहसास।
चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना।
शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand weather: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। प्रदेश के पर्वतीय हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है।
आज तीन पर्वतीय जिलों में हल्की बौछार की संभावना
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा अथवा गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा शुष्क, तापमान में वृद्धि के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा राजस्थान के रामगढ़, मोहनगढ़, फलोदी और खाजूवाला सहित पश्चिमी क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ और हिस्सों के साथ पंजाब व सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ क्षेत्रों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। दक्षिण हिमाचल प्रदेश से लेकर पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर में बने चक्रवाती परिसंचरण तक एक द्रोणिका सक्रिय है। यह हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजर रही है।
यह भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम के इस मौजूदा परिदृश्य के बीच उत्तराखंड में फिलहाल व्यापक वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि, 26 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं।
