विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: फिर चढ़ने लगा पारा, तपिश बढ़ने के आसार; होली के बाद करवट बदल सकता है मौसम

By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
Published: Mon, 06 Mar 2023 07:22 AM (IST)Updated: Mon, 06 Mar 2023 08:57 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना ...और पढ़ें

Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
Uttarakhand Weather Update: प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

टीम जागरण, देहरादून: Uttarakhand Weather Update: मौसम होली के बाद करवट बदल सकता है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। होली के बाद मौसम करवट बदल सकता है।

तपिश बढ़ने के आसार

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा फिर चढ़ने लगा है।

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में आसमान साफ रहने का अनुमान है।

फरवरी मध्य से ही प्रदेश में शुष्क मौसम के कारण तापमान लगातार सामान्य से अधिक बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण इस बार फरवरी में वर्षा-बर्फबारी न के बराबर दर्ज की गई। जिससे समय से पहले गर्मी महसूस की जाने लगी। 

तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया

मार्च शुरू होने के साथ ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया और तपिश बढ़ गई। हालांकि, बीते दो दिन से मैदानी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कुछ कम है। हालांकि, अगले कुछ दिन के भीतर ही पारे में उछाल आने की आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। चटख धूप खिलने से पहाड़ से लेकर मैदान तक पारे में वृद्धि हो सकती है। जिससे तपिश बढ़ने के आसार हैं।

  • शहर, अधिकतम, न्यूनतम
  • देहरादून, 29.6, 13.3
  • ऊधमसिंह नगर, 29.6, 10.3
  • मुक्तेश्वर, 21.2, 7.4
  • नई टिहरी, 22.3, 9.4

उच्च हिमालय में तीसरे दिन भी हिमपात

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय में रविवार को तीसरे दिन भी हिमपात हुआ। जिले के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाएं चली। रविवार को दोपहर बाद उच्च हिमालय में मौसम का मिजाज बदल गया। जबकि चीन और नेपाल सीमा से लगी धारचूला की व्यास घाटी में कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में सुबह से ही मौसम खराब रहा।

गुंजी से लेकर लिपुलेख और गुंजी से आदि कैलास क्षेत्र में हिमपात हुआ। अपराह्न के बाद संपूर्ण उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हो रहा है।इस दौरान निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। सभी क्षेत्रों में तेज हवाएं चली। जिला मुख्यालय में भी सायं को तेज हवाएं चली। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वर्षा के आसार बनने के बाद भी वर्षा नहीं होने से जनता में मायूसी है।